प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री कबीन्द्र पुरकायस्थ जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे श्री पुरकायस्थ जी के निधन से अत्यंत दुखी हैं। समाज सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण और असम के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने रेखांकित किया कि श्री पुरकायस्थ जी ने पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा की गई अपनी अलग-अलग पोस्ट में लिखा:
“पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री कबीन्द्र पुरकायस्थ जी के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। समाज सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण और असम के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे राज्य में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
